sundarkand

A short story about love : मीठी सी कहानी, क्या यही प्यार है?

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (16:14 IST)
हां... हां... यही प्यार है! 
 
हेयर कटिंग सेलून में जब मैं अंदर दाखिल हुई तो वहां थोड़ी भीड़ थी। मुझे इंतजार करना होगा, ऐसा रिसेप्शनिस्ट ने कहा। कम-से-कम आधा घंटा। मैं आस-पास देखने लगी कि यहीं रुकूं या कुछ खरीदी कर आऊं? बाहर की तेज गर्मी और चिपचिपी उमस ने वहीं उस वातानुकूलित सेलून में रुकने को बाध्य किया, मैं बैठ गई। मेरी नजर वहीं पास में बैठे एक दंपति पर पड़ी।
 
दोनों लगभग 60-62 की उम्र के साधारण कद-काठी के थे। पर कुछ तो खास बात थी उनमें, जो उन्हें खूबसूरत बना रही थी। आपस में कानाफूसी कर रहे थे। शायद काफी देर से आए बैठे थे। बॉबकट बालों वाली पत्नीजी ने सिलेक्सनुमा पायजामा व लंबी टीशर्ट-सी कुर्ती पहन रखी थी। पतिजी ने सामान्य, पर सलीकेदार पेंट-शर्ट पहना हुआ था।
 
वे शिष्ट और आधुनिक विचारधारा के साथ चलने का आनंद लेने वाले लग रहे थे। अपनी ही मस्ती में मस्त। दोनों देर तक कुछ आपस में बातें करते, मोबाइल पर कुछ-कुछ देखते। आखिर में उन्होंने रिसेप्शनिस्ट से कहा कि अब उन्हें भी अपनी बारी का नंबर दे दें। जानते हैं उन्होंने क्या किया? पति ने अपनी पत्नी के लिए 'हेयर-स्टाइल' पसंद किया और पत्नी ने पति के लिए।
 
उन्होंने बड़ी अदा और प्यार से रिसेप्शनिस्ट से पूछा 'ये कटिंग हो पाएगा?' उसके हामी भरते ही दोनों ने एक दूसरे को खुश होकर देखा। उनके वो शब्द 'तुम इसमें बहुत प्यारे औरअच्छे लगोगे', 'तुम इसमें स्मार्ट और सुंदर लगोगी' में ही वो ख़ूबसूरती का राज छुपा था।
 
यही प्यार, समर्पण, चाह की चमक थी, जो उन्हें भीड़ में भी साधारण से असाधारण बना रही थी और सबको अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी थी। बढ़ती उम्र का प्यार देह से परे, पर देह पर अपनी कितनी गहरी छाप छोड़ता है।
 
यही आपकी सुन्दरता का राज भी बन जाता है। मैं गद गद निगाहों से उन्हें तकती रही। उनके निश्छल प्रेम और चाहत को उनकी जुल्फों के आकार में साकार होते देखती रही। प्रेम भी कितने रूप गढ़ता है अपने। अपनी जगह बना ही लेता है। और अब मेरी बारी आ चुकी थी। वो दोनों हाथ में हाथ डाले जा चुके थे। मेरे मन में प्रेम-प्यार, समर्पण की नई परिभाषा लिखकर।
 
मैं सोच रही हूं। हां... हां... हां... यही प्यार है!  
लेखक के बारे में
डॉ. छाया मंगल मिश्र
सामाजिक विचारक, प्रोफेसर और संवेदनशील लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख