1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. हमारी प्यारी-सी चुप्पी के ऊपर
Written By WD

हमारी प्यारी-सी चुप्पी के ऊपर

पाब्लो नेरूदा

पाब्लो नेरूदा की प्रेम कविता
सुबह है भरपूर झंझावात से
ग्रीष्म के हृदय में

मेघ करते हैं यात्रा विदा के सफेद रूमालों की तरह,
सफ़री हवा लहराती उन्हें अपने हाथों में

असंख्य दिल हवा के धड़कते
हमारी प्यारी-सी चुप्पी के ऊपर

पेड़ों के बीच दिव्य
और वाद्यवृन्दनीय-सा कुछ गूंजता
युद्धों की भाषा और गीतों जैसा

एक फुर्तीले धावे के साथ
बहा ले जाती हवा पीले पत्तों को
और मोड़ देती पक्षियों के फड़फड़ाते तीर

एक लहर में लरज कर गिरा देती हवा
शाख से रहित, उत्साह से झुकी
उस भारहीन दृढ़ता को

उसके ढेर सारे चुम्बन सेंध लगाते,
टूट पड़ते वे गरमी की हवा के दरवाजे में
और डूब जाते।
लेखक के बारे में
WD