चौथी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन अनुमान से कम रहने से माँग घटने की आशंका की वजह से एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख दर्ज किया गया।
न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 80 सेंट घटकर 43.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
वहीं लंदन में अप्रैल डिलीवरी के लिए ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड का भाव 75 सेंट लुढ़क कर 45.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।