1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

वक्त आखिर किस तरह काटें

वक्त
त्रिभुवन पांड
NDND
चुप रहें या बोलकर बाँटें

वक्त आखिर किस तरह काटें

कहें क्या? किससे कहें?

कुछ कथ्य भी तो चाहिए

बात में कुछ बात

कोई तथ्य भी तो चाहिए

रश्मि खोजें तिमिर को बाँटें

वक्त आखिर किस तरह काटें

नदी जैसे बहें

या छाँव बन जाएँ

शहर जैसा अजनबी

या गाँव बन जाएँ

मुखौटे खोजें या चेहरे छाँटें

वक्त आखिर किस तरह काटें

गा रही थी शाख पर

NDND
एक चिड़िया कल

गुम हुए जाने कहाँ वह

छोड़ निष्प्रभ पल

मौन,हतप्रभ शब्द की हाटें

वक्त आखिर किस तरह काटें।
लेखक के बारे में
WD