1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

रिश्ते

रिश्ते जितेंद्र चौहान
- जितेंद्र चौहान
ND

सच
पहले रिश्ते
समंदर हुआ करते थे
कितने ही
ज्वार- भाटे आएँ
पर रिश्ते बदलते नहीं थे।

आज रिश्ते गिरगिट हो गए हैं
आदमी का वक्त बदलते ही
रिश्ते भी
रंग बदलते हैं।