1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

प्रेम में बंधन नहीं है

प्रेम
-हरीश कुमार अरोड़
NDND
प्रेम में बंधन नहीं है
तुम उसे अहसास के,
नन्हें सजीले
पंख देकर मुक्त कर दो।
वह उड़ेगा,
क्षण भर उड़ेगा
और फिर से लौटकर
स्नेह के बंधन तुम्हारे,
चूम लेगा।
देह के लघु खंड तो,
क्षण की शिला हैं,
छू नहीं सकते, स्थिर हैं,
वे तुम्हारे प्रेम की नवसर्जना में
गदगद करेंगे,
मूक अभिनंदन करेंगे।
लेखक के बारे में
WD