1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

धूल

जितेंद्र चौहान की कविताएँ
- जितेंद्र चौहा
ND

मैं धूल हूँ
इस शहर की उड़ती हुई
मुझसे बचने के लिए
मुँह पर रूमाल बाँध लेते हैं लोग
छींटते हैं पानी
घर और दुकान के बाहर
दरवाजों-खिड़कियों में
लगाई जाने लगी हैं जालियाँ

मैं तो इसके बाद भी
जहाँ जाना होता है
चली जाती हूँ
आने-जाने वालों को
भला कोई रोक सका है

मुझे क्या रोक सकोगे ‍तुम
मैं तो धूल हूँ
इस शहर की
उड़ती हुई।