1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
Written By WD

दिल मेरा बेजुबान है

रोहित जैन

कविता
दिल मेरा बेजुबान है शायद
फासला दरम्यान है शायद

उसने बोला है भूल जाऊँ उसे
काम कोई आसान है शायद

डूबते दिल की शाम ऐसी है
जल रहा आसमान है शायद।

हम पे सारे सितम नहीं गुजरे
वो खुदा मेहरबान है शायद।

फकत उनकी ही चाह है दिल को
कोई बच्चा नादान है शायद।

लब सिलें हैं तो कौन रोता है
जख्म की भी जबान है शायद।

हिज्र की बात पे वो चुप से हैं
इक बड़ी दास्तान है शायद।

मैं बुरा हूँ ये तेरे लफ्ज नहीं
दुश्मनों का बयान है शायद।

इश्क में क्यों मुझे ये लगता है
ये कोई इम्तिहान है शायद।

जिंदगी रूक गई है अब 'रोहित'
उम्र भर की थकान है शायद।
लेखक के बारे में
WD