Hanuman Chalisa

करवा चौथ के चांद पर बेहतरीन कविता : तुम जल्दी आ जाना

प्रिया वच्छानी उल्हासनगर
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (16:14 IST)
poem on karwa chauth : करवा चौथ के दिन एक पत्नी किस तरह चंद्रमा के दर्शन को लेकर उत्सुक रहती हैं, पढ़ें करवा चौथ के चंद्र दर्शन पर हिन्दी में मार्मिक कविता। मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथ पूजा का थाल, और ले करवा हाथ, मांगूंगी तुमसे रहे सजना सदैव साथ...
 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना 
भूखी-प्यासी मैं दिनभर की बेकरार 
छलनी से करूंगी साजन का दीदार 
शर्म लाल होंगे तब मेरे रुखसार 
पिया मिलन में देर न लगा जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। 
 
मेहंदी रचे हाथ, सजे कंगन के साथ 
पूजा का थाल, और ले करवा हाथ 
मांगूंगी तुमसे रहे सजना सदैव साथ 
लंबी उम्र का वर, पिया को दे जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना। 
 
मेरा साज-श्रृंगार सब साजन से है 
बिखरा जीवन में प्यार साजन से है
घर और परिवार सब साजन से है
सातों जन्म के साथ का वर दे जाना 
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना।
 
माना भूख से मैं न अकुलाऊंगी तब
पर पिया की बेचैनी मैं सह पाऊंगी कब 
मेरे प्रिय पिलाए मुझे अधर सुधा जब 
बादलों में तुम छुप जाना, पर पहले..
ऐ चांद तुम जल्दी से आ जाना।

ALSO READ: करवा चौथ पर पति-पत्नी का चटपटा जोक : मेरे अलावा कौन है वो...

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख