नए-नवेले पति-पत्नी शिमला गए। पत्नी ने जिद की कि फाइव स्टार होटल में ही ठहरेंगे। पति ने बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर पति ने हथियार डाल दिए। वापस दिल्ली आने पर वह अपने दोस्त को बता रहा था- एक दिन मेरी पत्नी घुड़सवारी करते हुए गिरकर बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने कहा- होश आने में 15 दिन लग सकते हैं। दोस्त - फिर? पति- फिर क्या, मैंने सामान बांधा और पत्नी को एक सस्ते होटल में शिफ्ट कर दिया।