सम्बंधित जानकारी
- मस्त जोक : कोरोना काल की शादी में लेनदेन की लिस्ट पढ़कर शर्तिया हंसी नहीं रूकने वाली
- भाटिया जी और गुप्ता जी का यह JOKE शानदार है : दुनिया के सारे सरदार कहां गए
- कनपुरिया छात्र के मुंह से यह रामायण सुनकर शर्तिया हंसी नहीं रूकने वाली : एक रहें राम, बहुतै काबिल
- यह है ठंड का गर्म चुटकुला : किट-किट की आवाज़
- चटपटा चुटकुला : ये 15 तरह के फूड पढ़कर शर्तिया हंसी नहीं रोक पाओगे
नारायण भंडारी का यह चुटकुला लोटपोट कर देगा
गांव की स्कूल में नए मास्टरजी आए थे ! उन्होंने सोचा किसी अच्छे लड़के को मॉनीटर बना दूं !
अब उन्होंने एक के बाद एक लड़कों से सवाल पूछना शुरू किया !
"स्कूल से छूटने के बाद घर पर जाके क्या करते हो ?"
एक लड़के ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे पप्पा के लिए भांग की गोलियां लाता हूं!"
दूसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बापू के लिए देसी दारू का खंभा लाता हूं!"
तीसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बाबा के लिए गांजे की पूड़िया लाता हूं!"
चौथे लड़के ने कहा, "मैं घर जाकर हाथ पैर धोकर थोड़ा नाश्ता करता हूं, फिर भगवान को दिया-बत्ती करके स्तोत्र वगैरा का पाठ करता हूं ! फिर मैं अपने मां बाप को काम में मदद करता हूं और स्कूल का होम वर्क करता हूं !"
मास्टरजी तो एकदम गदगद हो गए ! बोले,"बेटा, इस कक्षा में तो मॉनीटर बनने लायक तुम एक ही हो, आज से तुम इस कक्षा के मॉनीटर हो, "नाम क्या है तुम्हारा ?"
लड़के ने कहा : नारायण भंडारी......!
