मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. food allergy
Written By WD

आपको भी है फूड एलर्जी? तो इसे जरूर पढ़ें

फूड एलर्जी
जब आपका शरीर खाने के प्रति ज्यादा क्रियाशील हो तो उससे फूड एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है, यहांं तक कि प्रोटीन युक्त खाना भी कभी-कभी आपके शरीर के लिए नुकसानदेह परिणाम दिखाता है।
हमारे शरीर के पाचनतंत्र में प्रतिरोधक व्यवस्था होती है,जिसे इम्यूनोग्लोबिन 'ई' कहते हैं। जो शरीर में एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों से लड़ता है। 
सामान्यतः एलर्जी के निम्न लक्षण होते हैं-
* खुजली का होना 
* आंंखों, होंठों, चेहरे और गले में सूजन का होना। 
* डायरिया 
* सांंस लेने में तकलीफ का होना
* धड़कनों का तेज हो जाना 
 
क्या हैं बचने के तरीके : 

क्या हैं बचने के तरीके : 
1 अगर आपको चने से एलर्जी है, तो इसके परिवार में आने वाले सारे अनाजों का सेवन करना छोड़ देना चाहिए।

2  खाने की चीजों के वैज्ञानिक नाम भी आपको पता होना चाहिए। 
3 जब भी बाहर खाएं उन बातों का ध्यान रखें जिससे आपको एलर्जी है।
4  हमेशा विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें।
5 एलर्जी होने के कुछ छुपे हुए कारण भी होते हैं, उन्हें जानने का भी प्रयास करें। 

जैसे आजकल सारी बेकरीज में अण्डों का इस्तेमाल किया जाता है। हो सकता है आपको अंंडों से एलर्जी हो। इसलिए कुछ भी खाने से पहले यह तय कर लें कि वह आपके शरीर के लिए सही है या नहीं।
ये भी पढ़ें
इंदौर की प्रज्ञा ने कान फेस्टिवल में बढ़ाया भारत का मान