अब खुजली वाले कीड़ों का खतरा, ग्लोबल वार्मिंग का असर, वैज्ञानिकों ने चेताया
अमेरिका में ऐसे कीड़ों की तादाद बढ़ रही हैं जिनसे इंसानों को खुजली होने लगेगी। खुजली वाले कीड़ों को ब्राउन टेल मोथ कहा जाता है। इनकी संख्या जंगली इलाकों में तेजी से बढ़ रही है। खुजली वाले कीड़ों से इंसानों को अधिक खतरा है। इनमें खतरनाक वाले रासायनिक तत्व होते हैं जिससे खुजली के साथ ही सांस से जुड़ी समस्या भी होने लगती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रकार के कीड़ों की संख्या गर्मी में तेजी से बढ़ती है। हालांकि गर्मी में पाए जाने वाले कीड़े सर्दी खत्म होते ही नजर आने लगे हैं।
ग्लोबल वार्मिंग बड़ा कारण
दरअसल, जर्नल एनवायरमेंट एंटोमोलॉजी में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। जिसमें रिपोर्ट में कहा गया कि गर्मियों में पनपने वाले कीड़े सर्दी में ही नजर आने लगे हैं। जिसकी सबसे बड़ी मुख्य वजह है ग्लोबल वॉर्मिंग। वैज्ञानिकों के मुताबिक भविष्य में इसका खतरा और भी बढ़ सकता है। जिस तरह से दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है इन कीड़ों का खतरा भी बढ़ेगा।

Rash-causing #moth spreading due to warming, scientists find https://t.co/EaYT1hhGqm
— Phys.org (@physorg_com) February 27, 2022
यह कीड़े मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका, यूरोप में अधिक होते हैं। यह कीड़े पेड़ पौधों के साथ ही इंसान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी संख्या अप्रैल से जून के बीच अधिक रहती है।