cholesterol ke liye kya khana chahie
बेड कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए लाइफस्टाइल में ज़रूरी हैं ये बदलाव
cholesterol ke liye diet
भारत में ज्यादातर घरों में पूरी-कचौड़ी बनाई जाती है। कोई भी त्योहार पूरी-कचौड़ी खाए बिना अधूरा लगता है। कुछ लोगों को पूरी-कचौड़ी खाने का बहुत शौक होता है। वे हर दिन पूरी-कचौड़ी का लुत्फ उठाते हैं। गर्मागर्म पूरी और आलू की सब्जी का लुत्फ उठाने का अपना ही अलग मजा है। लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि इन तली-भुनी चीजों के ज्यादा सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
ज्यादा तला-भुना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अगर आप भी पूरी-कचौड़ी खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, इससे बचने के लिए डाइट में करें ये बदलाव :
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में करें ये बदलाव
पूरी-कचौड़ी जैसी तली हुई चीजें खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि इनमें ट्रांस और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। इससे रक्त वाहिकाओं में प्लाक जमा होने लगता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- पूरी, कचौरी, समोसा, पकौड़ा आदि तली हुई चीजों की मात्रा कम करने के लिए स्टीम्ड, बेक्ड या ग्रिल्ड चीजें खाएं।
- फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां जैसे खाद्य पदार्थ फाइबर से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसे करें डाइट में शामिल
- ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, नट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- व्हाइट ब्रेड और व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस और मल्टीग्रेन ब्रेड खाएं।
- चीनी और रिफाइंड कार्ब्स का सेवन करने से बचें।
- खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट में पानी और तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।
- दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए डाइट
- ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- बादाम, अखरोट और अन्य मेवों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- सेब, नाशपाती, बीन्स और गाजर जैसे खाद्य पदार्थों में फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- सोया दूध, टोफू और सोया प्रोटीन से बने अन्य उत्पाद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
- जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
- 70% या उससे ज़्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। साथ ही, नियमित व्यायाम, धूम्रपान से बचना और शराब का सेवन कम करना भी महत्वपूर्ण है।

