शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Hardik Patel, contesting assembly elections for the first time, defeated AAP's Amarsinh Thakor
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (23:18 IST)

Gujarat Election Result : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हार्दिक पटेल ने AAP के अमरसिंह ठाकोर को हराया

Hardik Patel
विरमगाम (गुजरात)। पाटीदार आरक्षण आंदोलन से सुर्खियों में आए व भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हार्दिक पटेल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरसिंह ठाकोर को विरमगाम विधानसभा सीट पर 51,707 वोटों के अंतर से हरा दिया है। हार्दिक पटेल को जहां 98,627 वोट मिले हैं, वहीं ठाकोर को 47,072 वोट मिले हैं।

वहीं विरमगाम से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक लाखाभाई भरवाड को 42,412 वोट मिले हैं। हार्दिक पटेल विरमगाम तालुका के चंद्रनगर गांव के रहने वाले हैं। वहीं भावनगर ग्रामीण सीट से भाजपा के परसोत्तमभाई ओ. सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रेवतसिंह गोहिल (होईदड़) को 73,484 वोटों के अंतर से हराया है।

सोलंकी को जहां 1,16,034 वोट मिले हैं, वहीं गोहिल को 42,550 वोट मिले हैं। राज्य के पूर्व मंत्री सोलंकी की 1998 से 2017 के बीच विधानसभा चुनावों में छठवीं जीत है। वहीं झगडीया सीट 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सौगात की तरह है।

इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रीतेशकुमार रमनभाई वसावा (कालाभाई) ने अनुभवी आदिवासी नेता व निर्दलीय प्रत्याशी छोटूभाई अमरसिंह वसावा को 23,500 वोटों के अंतर से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी रीतेशकुमार को जहां 89,933 वोट मिले हैं, वहीं निर्दलीय वसावा को 66,433 वोट मिले हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Gujarat Results 2022 : गुजरात में BJP के इन 7 विधायकों का भाग्य ने नहीं दिया साथ, चखना पड़ा हार का स्वाद