1. धर्म-संसार
  2. गणेश चतुर्थी 2022
  3. गणेश चतुर्थी पूजा
  4. Ganesh pratima visarjan vardan

अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के समय श्री गणेश से मांगें कौन से शुभ वरदान

ganesh pratima visarjan
9 सितंबर 2022 शुक्रवार को भाद्रपद की चतुर्दशी यानी अनंत चतुर्दशी है। इस दिन श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। किसी शुभ मुहूर्त में ही गणपति प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन किया जाना चाहिए। विसर्जन के समय गणेशजी से जो भी वरदान मांगा जाता है वह अवश्य ही मिलता है। आओ जानते हैं कि कौनसे शुभ वरदान मांगे।
 
- सबसे पहले तो 10 दिन जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए गणेशजी से क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हुए अगले बरस आने का निवेदन करते हुए घर आ जाएं। श्रीगणेश से खुशी-खुशी बिदाई की कामना करें।
 
- अंत में गणेशजी से वरदान मांगे। उनसे सेहत, धन, सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख के साथ मनचाहा वरदान मांगे।
- विद्यार्थी विद्या का वरदान मांगे, रोगी सेहत का वरदान मांगे, निर्धन धन का वरदान मांगे, नि:संतान संतान का वरदान मांगे। दु:खी जातक सुख का, अशांत जातक शांति का वरदान मांगे।
 
गणेशजी के आती में यह उल्लेख मिलता है- 
 
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय...
दीनन की लाज र  खो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥ जय...