सामग्री : मोरधन 2 कटोरी, 1/2 कटोरी राजगीरे का आटा, 1/2 कटोरी सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक स्वादानुसार बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, 1 चम्मच सौंफ पावडर, दही पर्याप्त। तेल तलने के लिए, 1 चम्मच जीरा।
विधि : मोरधन को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दही को फेंट लें। मोरधन को मिक्सी में पीस लें। अब दही में मोरधन, राजगीरे व सिंघाड़े का आटा डालकर घोल तैयार करें। इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें।
अब उसमें 1 चम्मच इनो, नमक, सौंफ पावडर, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर एक डिब्बे में तेल लगाकर घोल डालें व कुकर में पानी डालकर इस डिब्बे को रखकर 15 मिनट तक भाप में पकाएँ। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें। कढ़ाही में तेल गरम करके जीरा तड़काएँ और उसमें ढोकले सेंक लें। गरमा-गरम ढोकलों को हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।