क्रीमी फ्रूट्स
ND
सामग्री :
2 कप ताजी क्रीम, 1 सेब बारीक कटा, 1 अनार के दाने, 1/2 कप हरे अँगूर, 1/2 कप काले अँगूर, कुछ चेरी, संतरे की फाँकें, चीनी।
विधि :
सर्वप्रथम ताजी क्रीम को एक बाउल में लेकर गाढ़ा होने तक फेंट लें। अब इसमें सभी फल तथा चीनी मिलाकर फ्रिज में ठंडा कर लें।
घर आए मेहमानों को ठंडा-ठंडा फ्रूट क्रीम परोसें।
