- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
कद्दू चिप्स
सामग्री : 1 किलो पका केसरिया कद्दू, 50 ग्राम शक्कर का बूरा, घी। विधि : कद्दू को धोकर छिलका निकाल दें। अब उनके एक इंच चौड़े और दो इंच लंबे चिप्स काट लें। एक भगोने में पानी गर्म करें। उबलते पानी में 2 मिनट चिप्स डालकर तेज धूप में सुखा लें। अच्छी तरह सूख जाने पर डिब्बे में भर दें। जब भी जरूरत हो घी में तल लें। ऊपर से शक्कर का बूरा बुरका दें। तैयार कद्दू चिप्स एयरटाइट डिब्बे में भर दें।