- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
आलू के गुलाब जामुन
सामग्री- आलू 250 ग्राम, अरारोट 50 ग्राम, शकर 75 ग्राम, घी तलने के लिए, इलायची पिसी आधा चम्मच, गुलाब या केवड़ा जल 2 बड़े चम्मच। विधि- उबले व छिले आलुओं को हाथ से अच्छी तरह मसल लीजिए। अरारोट मिलाकर खूब अच्छी तरह गूँथ लें। छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें। शकर की एक तार वाली चाशनी तैयार कीजिए। इलायची मिलाइए। कढ़ाही में डालकर घी गरम करें। आलू की गोलियाँ लाल होने तक तलें और तैयार चाशनी में छोड़ती जाएँ। गुलाब जल डालकर ठंडा या गरम परोसिए, मिठाई तैयार है।