1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. rakesh tikait slaps person at ghazipur border

राकेश टिकैत ने युवक को जड़ा थप्पड़, हक्का-बक्का हुए आंदोलनरत किसान

Rakesh Tikait
गाजीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के व्यवहार से किसान भी हैरान हैं। टिकैत कभी दहाड़ रहे हैं तो कभी फूट- फूटकर रोने लगते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया जब टिकैत ने आपा खो दिया और एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया।
 
राकेश टिकैत ने इस युवक को पकड़ा और कहा कि तुम कौन हो। काफी देर बाद उसको वहां पर छोड़ दिया गया। बाद में राकेश टिकैत ने कहा कि यह आदमी उनके संगठन का हिस्सा नहीं है। इसने एक हाथ में एक छड़ी ली थी। राकेश टिकैत ने कहा कि यह युवक मीडिया ने बदसलूकी कर रहा था।
 
किसानों से लगातार टिकैत अपील कर रहे है कि अवांछनीय तत्वों से सजग रहें, जो आंदोलन में घुसकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 
अगला लेख
Ground Report : गाजीपुर बॉर्डर पर हाईवॉल्टेज हुआ राकेश टिकैत का धरना