सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की जारी है किसान साइकल यात्रा
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (19:07 IST)

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा की जारी है किसान साइकल यात्रा

Kisan agitation
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने दावा किया कि पार्टी की राज्यव्यापी किसान साइकल यात्रा बुधवार को लगातार तीसरे दिन विभिन्न जिलों में जारी रही। इस दौरान पैदल, साइकल, ट्रैक्टर तथा बैलगाड़ी से समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा निकाली।
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कई स्थानों पर पुलिस ने इन यात्राओं को रोकने के लिए बल प्रयोग भी किया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की। आज बुधवार को कई प्रमुख नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। भाजपा सरकार की यह अलोकतांत्रिक कार्यवाही निंदनीय है।
 
उन्होंने बताया कि इलाहाबाद, गोरखपुर, बस्ती, आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, कासगंज, झांसी, वाराणसी, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ जिला एवं महानगर, ठाकुरद्वारा, रायबरेली, संभल, इटावा, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर तथा बुलंदशहर समेत हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकारी बाधाओं के बाद भी बड़ी संख्या में यात्राएं निकालीं। (वार्ता)  (सांकेतिक चित्र) 
ये भी पढ़ें
विपक्ष के 5 नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, एक स्वर में बोले- नए कृषि कानूनों को रद्द करे सरकार