PR |
अगले पेज पर टॉप 10 फिल्म...
कृष 3
PR |
सीनियर और जूनियर रोशन ने एक बार फिर कमाल दिखाया। कृष सीरिज के तीसरे भाग ने सफलता के झंडे गाड़े। 115 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई फिल्म ने 240 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। विदेश में भी फिल्म पसंद की गई। दिवाली का यह जोरदार बम साबित हुई।
PR |
शाहरुख खान का करियर लोकल की रफ्तार से चलने लगा था। कहा जाने लगा था कि चेन्नई एक्सप्रेस नहीं चली तो किंग खान का पैक अप हो जाएगा। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कामयाबी बटोरी। शाहरुख के करियर को एक बार फिर पंख लग गए। रोहित शेट्टी ने फिर साबित किया कि इस समय जनता कैसा मनोरंजन चाहती है वे सबसे अच्छी तरह जानते हैं। 75 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह इस फिल्म ने सवा दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।
ये जवानी है दीवानी
PR |
रणबीर और उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड दीपिका का फिर साथ काम करना इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण था। दोनों की केमिस्ट्री ने गजब ढा दिया। अयान मुखर्जी की फिल्में युवाओं के करीब होती है। उन्होंने, रणबीर और दीपिका ने मिलकर सबको दीवाना कर दिया। 45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह फिल्म लगभग 190 करोड़ रुपये के आंकड़े पर जाकर रूकी।
आशिकी 2
PR |
सिताराविहीन कामयाब फिल्म बनाने में भट्ट ब्रदर्स का कोई जवाब नहीं है। बरसों पहले आई ‘अशिकी’ का सीक्वल उन्होंने टी-सीरिज के साथ बनाया। जानदार प्रस्तुतिकरण और मधुर संगीत ने गजब ढा दिया। मात्र 12 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
गोलियों की रासलीला - रामलीला
PR |
संजय लीला भंसाली ने पिछली नाकामयाबियों से सबक सीखते हुए कुछ बदलाव किए और इस बार जनता की पसंद के अनुरुप सिनेमा रचा। रणवीर सिंह -दीपिका की मादक केमिस्ट्री और हिट संगीत ने फिल्म को सफल बना दिया। 35 करोड़ रुपये में तैयार इस फिल्म ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्ट किए। इस फिल्म के जरिये भंसाली ने शानदार तरीके से वापसी की।
ग्रांड मस्ती
PR |
डबल मीनिंग डायलॉग्स, फूहड़ हरकतें, अश्लील इशारों से लैस ‘ग्रांड मस्ती’ निर्देशक इंद्र कुमार ने बनाई और ये बातें दर्शकों को पसंद आई। ऐसी कामयाबी की उम्मीद इंद्र कुमार ने सपने में भी नहीं की थी। 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फिल्म ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सभी को चौंका दिया।
भाग मिल्खा भाग
PR |
फिल्म में नामी स्टार का न होना, रमजान के महीने में रिलीज होना और खेल आधारित फिल्म होने के बावजूद ‘भाग मिल्खा भाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर सरपट दौड़ लगाई। फरहान अख्तर ने अपने उम्दा अभिनय से सभी को प्रभावित किया और वे मिल्खा सिंह जैसे ही नजर आएं। 50 करोड़ की लागत में तैयार इस फिल्म ने लगभग 110 करोड़ रुपये कलेक्ट किए। फिल्म अच्छी हो तो चलती है, इस बात को भाग मिल्खा भाग ने साबित किया।
एबीसीडी : एनी बडी केन डांस
PR |
रैमो डिसूजा ने डांस आधारित फिल्म बनाकर सफलता हासिल की। 12 करोड़ रुपये की लागत में तैयार इस फिल्म ने साढ़े 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। थ्री-डी में बनाई गई इस फिल्म की सफलता चौंकाने वाली थी। टीनएजर्स ने इस फिल्म को खासा पसंद किया।
फुकरे
PR |
फरहान अख्तर द्वारा निर्मित ‘फुकरे’ की लागत थी 12 करोड़ रुपये और इस फिल्म ने लागत का तीन गुना यानी की 36 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से अर्जित किए।
PR |
धूम 3
150 करोड़ रुपयों की लागत से बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘धूम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भारत के साथ-साथ विदेश में भी फिल्म ने सफलता का परचम लहराया। खबर लिखे जाने तक यह फिल्म सवा दो सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन भारत में कर चुकी थी। आमिर खान, यशराज फिल्म्स, कैटरीना कैफ के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म है। हॉलीवुड की टक्कर के एक्शन सीन, तेज गति और बाइक्स के कारण युवाओं ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया।