गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Ramlila Maidan, Rekha Guptas power shows power in the coronation of
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (19:04 IST)

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन - Ramlila Maidan, Rekha Guptas power shows power in the coronation of
Rekha Gupta New Chief Minister Mega Oath Ceremony At Ramlila Ground : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए गुरुवार को हजारों भाजपा समर्थकों के एकत्र होने से विशाल रामलीला मैदान भगवा रंग में रंग गया। समारोह स्थल को गेंदे के फूलों और पान के पत्तों से सजाया गया था, जबकि उत्साही समर्थक ‘जय सिया राम’ के नारे लगा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे लहरा रहे थे और खुशी से लोग नारे लगा रहे थे।
विभिन्न राज्यों और पृष्ठभूमियों से करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए जिसे 26 साल से अधिक समय बाद शहर में भाजपा की सत्ता में वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
 
मोदी से मिलने आई 70 वर्षीय महिला : इनमें 70 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं, जो इस समारोह को देखने के लिए उत्तर प्रदेश से यहां आई थीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं यहां नरेन्द्र मोदी से मिलने आई हूं। मैं आज बहुत खुश हूं कि मुझे यह मौका मिला, भले ही यह दूर से ही क्यों न हो।’’
उत्सव के माहौल में संगीतकारों ने शहनाई और ढोल बजाया और ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे देशभक्ति वाले गीतों से छटा बिखेरी। नारंगी रंग की साड़ी पहने जनकपुरी निवासी सुनीता गुप्ता ने एक महिला के नेतृत्व की अहम भूमिका निभाने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि एक महिला हमारी मुख्यमंत्री बन रही है। इससे हम सभी को प्रोत्साहन मिलता है।’’Edited by : Sudhir Sharma