बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. ramayan in delhi election, fight on rawan between bjp and aap
Last Updated : मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (13:26 IST)

दिल्ली चुनाव में यह कैसी रामायण, भाजपा को किसने बताया रावण का वंशज?

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। अब लड़ाई रावण पर आ गई है।

delhi election news
Delhi Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में सियासी घमासान मचा हुआ है। दोनों ही दल एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब लड़ाई रावण पर आ गई है। केजरीवाल ने चुनावी सभा में रावण का प्रसंग सुनाया तो भाजपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। पार्टी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू करार दिया है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा को रावण का वशंज बता दिया। 
केजरीवाल ने सुनाई कहानी : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी रैली के दौरान रामायण की गलत व्याख्या कर दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम माता सीता को झोपड़ी में छोड़कर खाने का इंतजाम करने जंगल में गए थे। उन्होंने लक्ष्मण से उनकी रक्षा करने को कहा। इस बीच रावण सोने का हिरण बनकर आया।
 
केजरीवाल ने आगे कहा कि सीता माता ने लक्ष्मण से कहा कि हिरण लाओ। लक्ष्मण मना करते रहे, लेकिन माता के आदेश पर उन्हें जाना पड़ा। इसके बाद रावण ने सीता का हरण कर लिया। दरअसल, रामायण में सीता के हरण के लिए हिरण का रूप राक्षस मारीच ने लिया था, रावण ने नहीं। सीता ने हिरण लाने के लिए लक्ष्मण से नहीं, बल्कि राम से कहा था।
 
भाजपा का पलटवार : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि केजरीवाल ने सीता हरण के प्रसंग की गलत व्याख्या की और कहा कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था। ये अभी तक शीशमहल के सोने से बाहर नहीं आए हैं। रामायण की गलत व्याख्या के लिए आज हम क्षमा मांगने के लिए दिनभर उपवास करेंगे।
केजरीवाल बोले मैंने रावण का अपमान किया : केजरीवाल ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी की राक्षसी प्रवत्ति है। ये लोग इस बात के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि मैंने रावण का अपमान कर दिया। अगर ये लोग गलती से भी सत्ता में आ गए तो ये राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जायेंगे।

क्या बोले संजय सिंह : आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा का एक ही नारा-रावण है आदर्श हमारा‼️ बीजेपी वाले आज उपवास पर बैठे हैं और कह रहे हैं कि रावण का अपमान कर दिया है। इनका असली चेहरा सामने आ गया है। दिल्लीवालों इनसे सावधान रहना, ये रावण के वंशज हैं।
 
edited by : Nrapendra Gupta