सम्बंधित जानकारी
- राहतदायी खबर, कोरोना के सक्रिय मामलों में आई कमी, मृत्यु दर भी घटी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोरोना संक्रमण के 72,049 नए मामले, 986 की मौत
- दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर की आशंका, सतर्क रहने की आवश्यकता
- Fact Check: क्या ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स को रोजाना 10 GB Free Internet Data दे रही मोदी सरकार? जानिए सच
- कोरोनावायरस: क्या संक्रमण फैलने की गति में कमी आई है?
Coronavirus | ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोनावायरस से संक्रमित, क्वारंटाइन में गए
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मिलर ने बयान जारी कर कहा कि पिछले 5 दिनों से मैं अलग-थलग रहकर काम कर रहा था और हर दिन मेरा टेस्ट नेगेटिव आता था लेकिन आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं फिलहाल क्वारंटाइन में हूं। राष्ट्रपति ट्रंप सहित व्हाइट हाउस के कई अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
मिलर की पत्नी, उपराष्ट्रपति माइक पेंस की कम्युनिकेशन निदेशक केटी मिलर भी मई में कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। इस बीच पेंस के प्रेस सचिव डेविन ओ माले ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि उपराष्ट्रपति का टेस्ट एक बार फिर नेगेटिव आया है। उनके डॉक्टर ने कहा कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस सामान्य गतिविधियां कर रहे हैं और उन्हें क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। (वार्ता)
