Spicejet के विमान में दिखी चिंगारी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग, 150 यात्री थे सवार
SpiceJet plane makes emergency landing : स्पाइसजेट एयरलाइन की दिल्ली से लेह जा रही एक उड़ान को आज सुबह टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। खबरों के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में चिंगारी दिखने के कारण फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया। लेह जा रहे इस विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है।
खबरों के अनुसार, स्पाइसजेट एयरलाइन की दिल्ली से लेह जा रही एक उड़ान को आज सुबह टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। खबरों के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में चिंगारी दिखने के कारण फ्लाइट को उतारने का फैसला लिया गया।
लेह जा रहे इस विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। यह विमान बोइंग कंपनी का था। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई और लैंडिंग को प्राथमिकता दी गई। स्पाइसजेट ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मेंटेनेंस टीम विमान का इंस्पेक्शन करेगी।
वहीं दूसरी ओर स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट आज फिर से डिले हो गई है, जिससे दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट संख्या SG- 57, जो रोजाना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होती है, वह आज अपने निर्धारित वक्त से करीब 11 घंटे देरी से संचालित हो रही है।
Edited By : Chetan Gour