सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ के पार
- अमेरिका में Corona टीके से गंभीर प्रतिकूल असर का दूसरा मामला
- अमेरिका में कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीन युद्ध, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने लगवाया टीका
- सुप्रीम कोर्ट ने बताया, क्यों जंगल की आग की तरह फैला Coronavirus
- अमेरिका में हर 5 में से 1 कैदी कोरोनावायरस से संक्रमित, अब तक 1700 की मौत
Corona से 1 करोड़ संक्रमित : राहुल का आरोप- अनियोजित Lockdown से करोड़ों जिंदगी हुईं बर्बाद...
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।
उन्होंने ट्वीट किया, कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है। गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।(भाषा)
