dharma sangrah

UP के बरेली में Lokdown का पालन करवाने पहुंची पुलिस पर हमला

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (20:13 IST)
बरेली। उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान रात दिन जनता की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम को अब लोग निशाना बना रहे हैं, जिसके चलते सोमवार देर शाम बरेली के इज्जतनगर के क करमपुर चौधरी गांव में लॉकडाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस टीम पर गांव के सैकड़ों लोगों ने हमला बोल दिया।

इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आईपीएस अभिषेक वर्मा भी घायल हो गए। गांव में पुलिस पर हो रहे हमले की जानकारी होते ही भारी पुलिस फोर्स ने गांव को घेर लिया और उपद्रव कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी के ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली के इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी गांव में पुलिस को सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग सड़क के किनारे इकट्ठा होकर ताश खेल रहे हैं। जानकारी होने पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे और उन्हें लॉकडाउन के दौरान एक जगह जमा होने पर टोका। इसके बाद वहां मौजूद लोग भड़क गए और दोनों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही है एसपी (ग्रामीण) अभिषेक वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक वहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी और बढ़ती पुलिस फोर्स को देखकर ग्रामीणों ने दोबारा से पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि इज्जतनगर क्षेत्रांतर्गत चौकी बैरियर नं 1 की चीता मोबाइल पर तैनात दो आरक्षी लॉकडाउन भ्रमण पर गस्त कर रहे थे कि ग्राम करमपुर चौधरी में कुछ लोग इकठ्ठा बैठे दिखाई पड़े, जिन्हें टोका तो पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने लगे।

इस पूरे बवाल में अभिषेक वर्मा को बाएं हाथ में कोहनी के पास एवं बाएं घुटने में हलकी चोटें आई हैं। वर्तमान में कानून व शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

अगला लेख