सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus live updates : UP में अलर्ट, जांच के लिए पुणे भेजे 120 सैंपल
- Corona virus ने अमेरिका में भी पसारे पैर, अब तक 6 लोगों की मौत
- नोएडा में छात्र के पिता को Corona Virus, परीक्षा रद्द, स्कूल बंद
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान, गर्मियों तक उपलब्ध हो सकेगा Corona virus का उपचार
- दुनियाभर में कहर बरपा रहा है Corona virus, अब तक 3100 मौतें
Corona Virus : एक्शन में पीएम मोदी, लोगों से की यह अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोवेल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी की मंगलवार को गहन समीक्षा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'कोविड 19 से निपटने की तैयारी की गहन समीक्षा की। विभिन्न मंत्रालय और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत आने वाले लोगों की जांच से लेकर त्वरित चिकित्सा उपचार प्रदान करने के संबंध में है।'
उन्होंने कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। हमें साथ काम करने की जरूरत है। अपनी बचाव के लिए छोटे मगर महत्वपूर्ण कदम उठाए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आगरा में जांच के दौरान वायरस से प्रभावित छह मामलों का पता चला और इन लोगों को पृथक रखा गया है।
