मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 82 हुई
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (15:16 IST)

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 82 हुई

Corona virus | ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 82 हुई
नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या भारत में 82 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या 6 जनवरी तक 73 थी।
मंत्रालय ने कहा कि नोवेल कोरोनावायरस के सबसे पहले ब्रिटेन में पाए गए नए स्वरूप से पीड़ित लोगों की संख्या 82 है। इससे पहले मंत्रालय ने बताया था कि वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों को क्वारंटाइन में अलग कमरे में रखा जा रहा है। उनके करीबी संपर्कों को भी क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। उनके सहयात्रियों, परिजन और अन्य का पता लगाने का काम शुरू कर दिया गया है तथा अन्य नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिग चल रही है।
 
ब्रिटेन में पाए गए कोरोनावायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामले डेनमार्क, हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी सामने आ चुके हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
प्रियंका गांधी बोलीं, सरकार कृषि कानून वापस ले, और कोई दूसरा समाधान नहीं