सम्बंधित जानकारी
- हरिद्वार कुंभ में शामिल महामंडलेश्वर कपिल देव का Corona से निधन
- सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां, एक-दूसरे पर फेंका गोबर
- कोरोना से हो रही मौत पर शिवराज के मंत्री के शर्मनाक बोल, उम्र हो जाती है तो मरना भी पड़ता है!
- Coronavirus: एक डोज के बाद संक्रमण हो जाए तो क्या दूसरा डोज मिलेगा, क्या कहते हैं डॉक्टर
- हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, किसान आंदोलन खत्म करने की अपील
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- निर्यात न किए गए 'रेमडेसिविर' इंजेक्शनों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए...
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया है कि प्रतिबंध के बाद विदेशों को न भेजे गए 'रेमडेसिविर' इंजेक्शनों के भंडार को घरेलू बाजार में वितरित करने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे कि दवा की मांग और आपूर्ति के बीच अंतराल को पाटा जा सके।
कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के चलते भारत ने 'रेमडेसिविर' इंजेक्शनों के निर्यात पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिया था और कहा था कि देश में स्थिति सुधरने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। 'रेमडेसिविर' कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए अन्वेषणात्मक पद्धति के रूप में सूचीबद्ध है।
टोपे ने कहा, हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि 'रेमडेसिविर' के जिस भंडार का निर्यात किया जाना था, उसे घरेलू बाजार में वितरित करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
इससे दवा की मांग और आपूर्ति के बीच अंतराल को भरा जा सकेगा।मंत्री ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के रोगियों के उपचार में लगे सभी डॉक्टरों से विवेकपूर्ण ढंग से 'रेमडेसिविर' का इस्तेमाल करने को कहा है।(भाषा)
