1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Covaxin trials on children expected to start in June: Bharat Biotech

भारत बायोटेक जून से करेगी बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का ट्रायल! WHO जल्‍द देगा मंजूरी

Vaccine For Children
नई दिल्‍ली। भारत में इस समय कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। इस बीच वैक्सीन को लेकर भी लगातार तैयारियां चल रही हैं।  
भारत बायोटेक जून से बच्‍चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन पर परीक्षण शुरू कर सकता है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक कंपनी को तीसरी या चौथी तिमाही के अंत तक कोवैक्सिन के परीक्षण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से मंजूरी मिल सकती है। 
कंपनी ने कहा कि हमें खुशी है कि टीका कारगर है और लोगों की जान बचा रहा है। जब हम काम खत्‍म कर घर वापस जाते हैं तो हमें यह अच्छा एहसास होता है। हमें उम्‍मीद है कि इस साल के अंत तक हम अपनी निर्माण क्षमता को 70 करोड़ खुराक तक बढ़ाएंगे। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल चुकी है।
अगला लेख
MP में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित, इन 4 राज्यों से नहीं आ सकेंगे यात्री