Daily Horoscope
✕

कोरोना काल में कांग्रेस की ओछी राजनीति, जनता कभी नहीं करेगी माफ : योगी आदित्यनाथ

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (18:53 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कोरोना काल में ओछी  राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को कभी माफी नहीं करेगी। एक समाचार चैनल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे वक्त जब देश की जनता कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, कांग्रेस प्रवासी मजदूरों लेकर राजनीति कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार को कांग्रेस की तरफ से बसों का फर्जी नंबर दिया गया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मोदी  सरकार ने कड़े फैसले लिए और जनता का पूरा समर्थन उसे मिल रहा है। मोदी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि केंद्र सरकार ने अनेक साहसिक फैसले लिए गए। ट्रिपल तलाक में सजा का प्रावधान किया गया।

जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 खत्‍म किया गया है। अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण का रास्‍ता प्रशस्‍त हुआ है। इससे पहले कांग्रेस की सरकारों में अदालत से निर्णय लाने में टालमटोल किया जा रहा था।

गौरतलब है कि प्रवासी मजदूरों के लिए बस को योगी सरकार और कांग्रेस में खूब सियासी घामसान हुआ था। कांग्रेस ने योगी सरकार पर बसों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया था, जबकि उप्र सरकार ने कहा था कि बस के फर्जी नंबर दिए गए थे।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख