सम्बंधित जानकारी
- बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक पर लगा तहसीलदार को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- Lockdown में किसान बनाएं वाइन, जैम, जेली और प्यूरी, ICAR ने दी सलाह
- अमेरिका के मशहूर लोक गायक जॉन प्राइन का Corona virus से निधन
- मध्यप्रदेश के खरगोन में 8 और Corona पॉजिटिव, मृतक संख्या हुई 2
- Corona के Side Effect : भारत में 40 करोड़ श्रमिकों पर गरीबी का संकट, रिपोर्ट में खुलासा
चिदंबरम का बड़ा बयान, लॉकडाउन में गरीबों की मदद के प्रति सरकार लापरवाह
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद में लापरवाह रही है जिससे इस वर्ग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व वित्त मंत्री ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद खोलने की संभावना को लेकर केंद्र की ओर से राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श करने के कदम का स्वागत किया।
उन्होंने ट्वीट किया, 'लॉकडाउन की रणनीति में जो चीज गायब है, वह गरीबों के हाथों में नकदी का होना है। गरीबों के कई वर्ग ऐसे हैं जिन्हें सरकार से एक भी रुपया नहीं मिला है।'
चिदंबरम ने कहा, '23 प्रतिशत बेरोजगारी दर (सीएमआईई) और दैनिक मजदूरी या आय रुक जाने को ध्यान में रखते हुए सरकार को तुरंत गरीबों को संसाधन और नकद देना देना होगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि
सरकार के 'दयनीय और क्रूर लापरवाह दृष्टिकोण' ने गरीबों की कठिनाइयों को बढ़ा दिया है। (भाषा)
