- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
सालभर का अचार
* आम का अचार बनाते समय ध्यान रहे कि उसमें नमक आवश्यकता से थोड़ा अधिक रहे, जिससे सालभर तक अचार खराब नहीं होगा। * तुवर की दाल खराब न हो, इसके लिए अरंडी का तेल लगाकर डिब्बे में पैक करके रख दें। दाल सालभर तक खराब नहीं होगी। उपयोग में लेते समय गुनगुने पानी से धो लें।* गिलकी और तुरई कड़वी निकलने पर फेंकें नहीं, उनके आसपास के डंठल सहित सब्जी बघार दें। सब्जी परोसते समय डंठल निकाल लें। कड़वापन नहीं रहेगा। * ककड़ी कड़वी लगे तो उसके बीज का हिस्सा निकाल कर फेंक दें। ककड़ी धोकर सब्जी बनाने के काम में लें। बीज से कड़वापन जाता रहेगा। * कभी-कभी बगैर छिलके के भुट्टे भी आते हैं जो रेत या मिट्टी से सने होते हैं, उन्हें धोने के लिए पुराने साफ टूथब्रश का इस्तेमाल करें। सफाई अच्छी होगी।