माइक्रो ओवन का तापमान
ND
- बाटी, केक, बिस्किट, मफींस, हांडवा आदि को कन्वेक्शन मोड में ओवन को 10 मिनट प्री-हीट करके 20 मिनट तक 220 डिग्री तापमान पर लो स्टैंड पर रखकर पकाएँ।
- ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए चार ब्रेड के पीस को हाई रैक पर 250 डिग्री सेंटीग्रेड पर 4 से 5 मिनट एक ओर तथा 3 से 4 मिनट दूसरी ओर सेकें।
- पनीर टिक्का, बेक वेज जैसी सब्जियों को ग्रिल या कन्वेक्शन पर 10 से 15 मिनट तक बेक करें।
- पिज्जा, बेक समोसा, खारी आदि को 10 मिनट तक प्री-हीट किए ओवन में 15 मिनट तक बेक करें।
