- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
नर्म गुलाब जामुन
* खोए के गुलाब जामुन बनाते समय उसमें थोड़ी सी पिसी चीनी मिला दीजिए। नर्म गुलाब जामुन बनेंगे। * पनीर को अधिक समय तक रखने के लिए उसे मलमल के सफेद कपड़े में लपेटें और तीन बूँद सिरका डालकर ठंडे स्थान पर रख दें। पनीर बिना बदबू व फफूँद के कई दिनों तक ताजा रहेगा। * चाकू और छुरियों में कालापन न आने पाए, इसके लिए उन्हें पुराने अखबार में लपेटकर रखें एवं लपेटने से पहले जरा सा तेल उनकी धार पर चुपड़ना न भूलें। * तेल या घी गरम करते समय यदि चटकने लगे तो चुटकी भर नमक डाल दें। * गर्मियों में आटा गूँथने के बाद ऊपर से थोड़ा तेल चुपड़ दीजिए। आटे पर पपड़ी नहीं जमेगी। * सब्जी बनाने के बाद ही उसमें खटाई डालिए। पहले डालने पर सब्जी गलेगी नहीं। * आलू की टिकिया बनाते समय उसमें थोड़ा अरारोट मिला दीजिए। कुरकुरी टिकिया बनेगी।