- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कुकिंग टिप्स
उपयोगी कुकिंग टिप्स
-
डोसा को नया फ्लेवर देने के लिए उसके घोल में कुछ दाने मेथी के मिला दें। -
पापड़ व बिस्किट में सीलन आ गई हो, तो इन्हें डिब्बे में पुदीने की पत्तियों के साथ बंद करके तकरीबन तीन घंटे के लिए रख दें। इससे पापड़ व बिस्किट क्रिस्पी हो जाएंगे और खाने में नया स्वाद आएगा। -
तुरई-गिलकी को गीले कपड़े में लपेटकर या पॉलीथिन में रखें ताजा रहेगी। -
सब्जी बासी हो तो उसे काट कर कुछ देर नींबू का रस मिले पानी में पड़ी रहने दें, ताजी हो जाएगी। -
काटते समय बैंगन काले न पड़ें, इसके लिए उसको नमक व सोडा मिले पानी में डालें।