- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कॉन्टिनेंटल फूड
पोटॅटो-मक्खनी सूप
सामग्री : 150
ग्राम उबले आलू, डेढ़ कप पानी, मैदा 15 ग्राम, 1 कप दूध, प्याज 50 ग्राम, मक्खन 15 ग्राम, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पावडर पाव चम्मच, बारीक कटा धनिया और प्याज (अगर मिलाना चाहें तो बारीक कटा हुआ)।विधि : सर्वप्रथम एक कटोरी पानी में मैदा घोल लीजिए और धीमी आँच पर अच्छी तरह पका लीजिए। उबले आलू को बारीक मसल लीजिए। प्याज व आलू को पक रहे मैदे में मिलाइए। अब इसमें दूध व मक्खन डाल दीजिए। कुछ देर तक हल्की आँच पर पकने दीजिए। अब नमक व काली मिर्च मिलाकर पीने लायक गाढ़ा होने तक पकाकर आँच से उतार लीजिए। ऊपर से हरा धनिया बुरका कर सर्व कीजिए।