- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - कॉन्टिनेंटल फूड
पॅन रोल्स
सामग्री: दो कटोरी मैदा या आटा, थोड़ी सी शक्कर, ½ चम्मच सोडा या बेकिंग पावडर। कोई सी भी सब्जी, अदरक धनिया, तेल,घी। पसंद के अनुसार प्याज व लहसुन, नमक व मिर्ची स्वादानुसार। विधि:मैदा या आटे में थोड़ा घी,थोड़ी शक्कर और आधा चम्मच सोडा या बेकिंग पावडर (दोनों में से जो उपलब्ध हो) डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ऊपर से जो सब्जी डालनी हो वह, लहसुन और बारीक कटे प्याज व पानी डालकर अच्छी तरह गूँथ लें। अब आटे की थोड़ी मोटी रोटी बेल कर उसके रोल बनाएँ। तैयार रोल को पॅन में डीप फ्राई कर लें। चाय के साथ सर्व करें।