1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. बजट 2015-16
  4. Rail Budget 2015

अलार्म सिस्टम से कम होंगी रेल दुर्घटनाएं

Rail Budget 2015
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए भी घोषणाएं की। सुरेश प्रभु ने कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए पांच साल का प्लान बनाया जाएगा।

इसी साल जून तक एक्शन प्लान लाया जाएगा। ट्रेन प्रोटेक्शन वॉर्निंग सिस्टम बनाया जाएगा। इसके अलावा बिना गार्ड के फाटक पर अलार्म बजेगा। ट्रेनों में टक्कर न हो इसके लिए अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा। 3438 मानव रहित फाटक खत्म हो जाएंगे।