1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. वर्ल्ड कप 2011

World Cup 2011 Movie Preview | वर्ल्ड कप 2011

वर्ल्ड कप 2011
PR
बैनर : एसए जेम्स प्रा.लि.
निर्देशक : रवि कपूर
कलाकार : रवि कपूर, मनीषा चटर्जी, ज़ाकिर हुसैन, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा, स्मिता जयकर, कश्मीरा शाह

क्या क्रिकेट मैचों का भाग्य अंडरवर्ल्ड तय करता है? क्या जेंटलमैन का यह खेल अपराध जगत के मकड़जाल में फँस गया है? आखिर अंडरवर्ल्ड किस तरह से मैच फिक्स करता है? पैसों का लेन-देन कैसे होता है? क्रिकेट और अंडरवर्ल्ड से जुड़े ऐसे कई सवालों का खुलासा करेगी फिल्म ‘वर्ल्ड कप 2011’।

फिल्म की कहानी इस प्रकार है - कुछ वर्ष पहले अंडरवर्ल्ड पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा और अंडरवर्ल्ड के लोग पैसा कमाने की दूसरी राह खोजने लगे। उन्हें क्रिकेट नजर आया।

PR
2007 के विश्व कप मैच में भारत का मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। अंडरवर्ल्ड के लोगों ने यह मैच फिक्स कर दिया। बुकी शोभन ने भारतीय टीम के सबसे खास खिलाड़ी रवि इंदुलकर (रवि कपूर) और उसके साथी खिलाड़ी राजपाल, हितेन, इरफान और बलविंदर को ढेर सारे पैसे दिए। लेकिन यह बात छिप नहीं सकी और प‍त्रकार बालाकृष्णन ने ये बात सारी दुनिया के सामने रख दी। बीआईसीआई ने रवि और उसके चार साथियों पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे समय रवि की गर्लफ्रेंड सोहा (मनीषा चटर्जी) ने भी उसका साथ छोड़ दिया।

अब वर्ल्ड कप 2011 आरंभ होने जा रहा है और इसमें भारतीय ‍टीम भी हिस्सा ले रही है। 2011 के विश्वकप में रवि और उसके साथियों को एक बार फिर टीम में अवसर दिया गया।

PR
फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। बुकी शोभन ने एक बार फिर रवि से मिलकर मैच फिक्स करना चाहा, लेकिन रवि ने इंकार कर दिया।

रवि पर दबाव डालने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण कर लिया जाता है, जिसकी सूचना रवि गृह मंत्राय को देता है। सोहा को अपरहणकर्ताओं से मुक्त करा लिया जाता है और इधर मैदान पर रवि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किला लड़ाता है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें