Jail Movie Preview | जेल की कहानी
IFM
निर्देशक : मधुर भंडारकर
संगीत : शरीब साबरी, तोशी साबरी, शमीर टंडन
कलाकार : नील नितिन मुकेश, मुग्धा गोडसे, मनोज बाजपेयी, आर्य बब्बर, चेतन पंडित, राहुल सिंह
पराग दीक्षित (नील नितिन मुकेश) मानता है कि उस पर भगवान की असीम कृपा है। पराग की उम्र होगी 25 वर्ष के आसपास। इस उम्र में ही उसके पास सब कुछ है। ऐशो-आराम के सारे साधन, मनपसंद काम और खूबसूरत गर्लफ्रेंड। मानसी (मुग्धा गोडसे) भी पराग को बेहद चाहती है।
IFM
जेल में पराग की दोस्ती नवाब (मनोज बाजपेयी) से होती है, जो 20 साल की सजा काट रहा है। नवाब से सभी घबराते हैं और किसी की पूछने की हिम्मत नहीं होती कि वह जेल में क्यों है? नवाब का दिल कहता है कि पराग बेगुनाह है। जेल के बाहर मानसी ही उसकी एकमात्र आशा है।
IFM
पराग के सामने दो ही विकल्प मौजूद हैं। या तो वह अपना शोषण होने दे या व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज उठाए।
