शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Cirkus Movie Preview
Written By

सर्कस की कहानी: हमशक्लों का कन्फ्यूजन रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की मूवी में

सर्कस मूवी' कहानी, कलाकार, रिव्यू, निर्देशक, रिलीज डेट | Cirkus Movie Preview | Cirkus Move Review | Cirkus Relase Date | Cirkus Songs | Cirkus Starcast | Cirkus Photos | Ranveer Singh | Pooja Hegde | Rohit Shetty
रोहित शेट्टी की मूवी सर्कस विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। इस नाटक से प्रेरित दो फिल्में, दो दूनी चार और अंगूर, भी पहले बन चुकी है। ये ऐसे दो व्यक्तियों की कहानी है जिनके हमशक्ल होने के कारण हास्यास्पद परिस्थितियां निर्मित होती हैं। रोहित ने इस कहानी में अपना तड़का लगा कर दिखाया है। 
 
सर्कस के कलाकार (Cirkus star cast) 
सर्कस के कलाकारों की बात की जाए तो रोहित शेट्टी ने कई कलाकारों की फौज जमा की है। रणवीर सिंह और वरुण शर्मा के डबल रोल हैं। हीरोइन के रूप में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े हैं। अन्य कलाकारों की बात की जाए तो संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हीरजी, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, ब्रजेन्द्र काला, विजय पाटकर जैसे उम्दा कलाकार सर्कस में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी 'करंट लगा रे' में फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के अपने लोकप्रिय किरदार 'मीनाम्मा' के रूप में नजर आएंगी। अजय देवगन का भी फिल्म में कैमियो होने की खबरें हैं। 

 
सर्कस की कहानी (Cirkus story)
सर्कस की कहानी 60 के दशक में सेट है जब जिंदगी में इतनी भागदौड़ नहीं थी। सुकून था। मोबाइल और इंटरनेट नहीं था। रॉय (रणवीर सिंह) और करंट मैन (रणवीर सिंह) अपनी जिंदगी में मस्त थे। उन्हें नहीं पता था कि उनका कोई हमशक्ल है। रॉय और करंट मैन की जिंदगी में तब गड़बड़ी होना शुरू होती है जब लोग रॉय को करंट मैन और करंट मैन को रॉय समझने लगते हैं। पहले तो दोनों को भी समझ नहीं आता कि यह सब क्यों और कैसे हो रहा है? कई मजेदार घटनाएं घटती हैं और दोनों के नजदीकी लोग भी प्रभावित होते हैं। 

 
सर्कस की रिलीज डेट (Cirkus reelase date) 
सर्कस की रिलीज डेट कोविड के कारण देरी के कारण दो बार बदली गई। सर्कस पहले 31 दिसम्बर 2021 को रिलीज होने वाली थी जिसे बदल कर 15 जुलाई 2022 किया गया। अंतत: सर्कस अब 23 जुलाई 2022 को रिलीज होने जा रही है।
  • निर्माता : रोहित शेट्टी, भूषण कुमार
  • निर्देशक : रोहित शेट्टी
  • संगीत : देवी श्री प्रसाद, बादशाह
  • कलाकार : रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, जय मिश्रा, जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ जाधव, व्रजेश हीरजी, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, ब्रजेन्द्र काला, विजय पाटकर, दीपिका पादुकोण (कैमियो) 
  • रिलीज डेट : 23 दिसम्बर 2022 
ये भी पढ़ें
शातिर बच्चे का शरारती जोक : मैडम जी, मेरी कॉपी नहीं मिली..