1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. web series to be made on pnb scam accused fugitive nirav modi

करोड़ों रुपए घोटाले के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी पर बनेगी वेब सीरीज

Nirav Modi
बिग बुल के नाम से मशहूर बिजनेसमैन हर्षद मेहता पर बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' की सफलता के बाद अब पीएबी घोटेले के आरोपी भगोड़ो हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जिंदगी पर भी वेब सीरीज बनने जा रही है। 

 
यह वेब सीरीज नीरव मोदी के ऊपर लिखी गई पत्रकार पवन सी लाल की किताब पर आधारित होगी। प्रोडक्शन बैनर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट ने इस किताब के राइट्स खरीद लिए है। इसे एक मल्टी सीजन वेब सीरीज के रूप में बनाया जा सकता है।
 
खबरों के अनुसार फिलहाल सीरीज के स्क्रीप्टिंग का काम चल रहा है। किताब 'फ्लॉएड द राइज एंड फॉल ऑफ इंडियाज़ डायमंड मोगुल नीरव मोदी' भारत के सबसे बड़े हीरा कारोबारियों में से एक हाई प्रोफाइल बिजनेस टाइकून नीरव मोदी के जिंदगी की कहानी को दिखाती है।
 
इस किताब में नीरव मोदी के अर्श से लेकर फर्श तक पहुंचने के सफर के बारे में बताया गया है। किताब भारत में सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक के पीछे के व्यक्ति के व्यक्तित्व को उजागर करती है, जिसमें पीएनबी खाताधारकों को छोड़कर लगभग 13,500 करोड़ रुपए के अवैध लेनदेन की राशि थी।
अगला लेख
राकेश बापट और शमिता शेट्टी की नजदीकियों पर एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने कही यह बात