मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Veteran filmmaker Partho Ghosh dies of heart attack at 75
Last Modified: सोमवार, 9 जून 2025 (12:26 IST)

मशहूर फिल्म निर्देशक पार्थो घोष का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

Famous director dies
Photo Credit : X
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक पार्थो घोष का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुहब मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। 
 
पार्थो घोष ने 1990 और 2000 के दशक में दर्शकों को रोमांच, भावनात्मक और सामाजिक सोच से जुड़ी कहानियां दीं। उन्हें '100 डेज' और 'अग्नि साक्षी' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। पार्थो ने साल 1985 में एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 
पार्थो घोष ने 1991 में '100 डेज' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में 
 
साल 1996 में रिलीज हुई 'अग्नि साक्षी' पार्थो घोष के करियर का मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। इसके बाद उन्होंने गुलाम ए मुस्तफा, दलाल, अग्नि साक्षी जैसे कई फिल्मों का निर्देशन किया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
करियर के पीक पर महिमा चौधरी का हो गया था एक्सीडेंट, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े