• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonam kapoor birthday actress made bollywood debut with saawariya
Last Modified: सोमवार, 9 जून 2025 (10:56 IST)

बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं सोनम कपूर, पहली ही फिल्म हो गई थी फ्लॉप

Sonam Kapoor Birthday
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर 40 साल की हो गई हैं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था।
 
सोनम कपूर ने साल 2007 में रिलीज संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने करियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
 
सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की साल 2009 में रिलीज फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया।
साल 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस साल सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई। 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। 
 
इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा रिलीज हुई। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित थी जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी। साल 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 
 
इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।
ये भी पढ़ें
पॉकेटमनी के लिए सोनम कपूर ने किया था वेट्रेस का काम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में रोचक जानकारियां