तमन्ना भाटिया ने शो जी करदा में दिया शानदार परफॉर्मेंस
Tamannaah Bhatia
तमन्ना हिंदी और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने कई साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिताए हैं और इन सालों में कई कैरेक्टर्स दर्शकों को दिए हैं। इतना ही नहीं मनोरंजन के हर पहलू से ऑडियंस को रूबरू कराया है। और उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अब एक्ट्रेस अपने कैरियर के सबसे बेस्ट फेज से गुज़र रहीं हैं।
तमन्ना भाटिया प्रतिभा की प्रत्यक्ष मूर्ति हैं। तमन्ना ने पूर्व में कई सारें ऐसे किरदार निभाये हैं, जिसने उन्हें वर्सटाइल एक्ट्रेस का टैग दिया है। उनकी हालिया सीरीज़ जी करदा अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और बहुत ही कम समय में शो को लाखों में व्यूज मिल रहे हैं। फैंस जिन्होंने शो को देखा है वह इंटरनेट पर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं क्रिटिक्स को भी इसकी कहानी का ट्रीटमेंट काफी पसंद आया है।
Tamannaah Bhatia

