शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. taarak mehta ka ooltah chashmah fame roshan aka jennifer mistry shared photos with baby bump
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:39 IST)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, बोलीं- मैं कल्पना भी नहीं कर सकती...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें, बोलीं- मैं कल्पना भी नहीं कर सकती... - taarak mehta ka ooltah chashmah fame roshan aka jennifer mistry shared photos with baby bump
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी यानी जेनिफर मिस्त्री इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह जेनिफर मिस्त्री की तस्वीरें जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। ये तस्वीरें सामने आने के बाद से ही लोग जेनिफर मिस्त्री की प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रहे हैं।

 
जेनिफर मिस्त्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। हालांकि जेनिफर मिस्त्री ने अपनी पोस्ट में ये बात साफ कर दी है कि उनकी ये तस्वीर साल 2013 की है। साल 2013 में जेनिफर मिस्त्री मां बनी थीं। 
 
जेनिफर मिस्त्री ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गुरुवार थ्रोबैक…इन तस्वीरों को देखकर गुजरी हुईं सुखद यादें ताजा हो गईं जब मैं 2013 में गर्भवती थी। जब मैं प्रेगनेंट थी तब मैंने ये तस्वीरें कभी साझा नहीं कीं इसलिए सोचा कि अब शेयर कर दूं।'
 
उन्होंने लिखा, 'हे भगवान, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि मैंने यमी मम्मी टमी वाला वजन कैसे घटाया।' जेनिफर की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उन्हें प्रेग्नेंट समझ बैठे और जमकर बधाइयां देने लगे।
 
जेनिफर मिस्त्री एक बेटी की मां हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान जेनिफर मिस्त्री के चेहरे का ग्लो काफी बढ़ गया था। इस तस्वीर में जेनिफर मिस्त्री का चेहरा काफी दमक रहा है। मां बनने के बाद से जेनिफर मिस्त्री अपना काफी वजन घटा चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
लाल ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें वायरल